लखनऊ : योगी सरकार आयी तो मशहूर शायर मुन्नवर राना ने छोड़ दिया यूपी ! यहाँ गए…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी या कहें योगी सरकार के दुबारा आने से कई लोगों को दुःख दर्द भी हुआ है. ऐसे में कई तो पहले ही ऐलान कर चुके थे उन्हीं में से एक मशहूर शायर मुन्नवर राना भी हैं. उन्होंने भी बताया जा रहा है प्रदेश छोड़ दिया. अब कितने दिन के लिए छोड़ा यह आयने वाला वक्त बताएगा.

ये जब खबरें लगी थी अख़बारों में राना ने जो ऐलान किया था–

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP की शानदार जीत के बाद राज्य छोड़ने की बात करने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना राजधानी कूच कर गए हैं. यानी वे दिल्ली चले गए हैं. इसमें सबसे खास बात ये है कि मुनव्वर राना के साथ उनका परिवार भी दिल्ली आ गया है. हालांकि, मुनव्वर राना किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और वह इलाज के लिए दिल्ली आए हैं. शायर मुनव्वर राना को संक्रमण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया जाएगा. इसके साथ ही मुनव्वर राना गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं. आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही मुनव्वर राना को एम्स से छुट्टी मिली थी शायर मुनव्वर राना 30 मार्च को दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे. इससे पहले क़रीब 20 दिन लखनऊ के PGI और 10 दिन लखनऊ मेदांता में भर्ती थे. ठीक न हो पाने पर एम्स आए थे. हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद राणा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी.

आपको बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने से पहले ही शायर मुनव्वर राना ने कहा था, ‘योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यूपी छोड़ दूंगा…दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा. मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया, लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा’. अब देखना होगा कितना अपने जबान पर कायम रहते हैं और मुन्नवर राना अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश वापस आते हैं या नहीं. माँ के बारे में लिखी हुए उनकी शायरी से प्रसिद्धि पा चुके हैं.

Related Articles

हिन्दी English