लखनऊ: कांग्रेस समर्थक मौलाना तौकीर की बहू भाजपा सरकार के समर्थन में, मोदी की तारीफ की, कहा-महिलाओं को मिली सुरक्षा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और किसी नहीं बल्कि कांग्रेस समर्थक इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) मुखिया मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने. मौलाना के अपने ही घर में बगावती सुर निकल रहे हैं. रजा की बहू निदा खान अब खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गई है।

मौलाना तौकीर रजा

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के कारण ही महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने ये बयान तीन तलाक के संदर्भ में दिया है।अपने ससुर तौकीर रजा के खिलाफ बोलते हुए निदा खान कहती हैं, “मौलाना ने हमेशा तीन तलाक का समर्थन किया है। वो कभी नहीं चाहते मुस्लिम महिलाएं आगे आए, उनको सुरक्षा मिले। वो हमेशा महिलाओं को बेड़ियों को देखना चाहते हैं।” दरअसल, गुरुवार को एक टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में तौकीर रजा की बहू निदा खान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून लाकर भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम किया है। अपने बयान में वे कहती हैं, “हमे खुद ही पता नहीं होता कि हमारा पति घर से बाहर गया और वापस आए तो हम उसके निकाह में शामिल हो पाएंगे या नहीं, क्योंकि तीन तलाक कानून बेहद गंदा कानून है। हमारा साथ किसी ने भी नहीं दिया। हमारे दुख को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी सरकार ने समझा है। भाजपा सरकार ने ही हमारा साथ दिया।”

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

ऐसे में जब उत्तर प्रदेश में चुनाव दहलीज पर हैं और इस तरह का बयान आना वो भी मौलाना के घर से किसी महिला का इस तरह से कहीं कहीं न कहीं इसका फर्क जरूर पद सकता है समाज में.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद / इत्तेहाद-इ-मिल्लत कौंसिल (आईईएमसी)-उत्तर प्रदेश, भारत में एक क्षेत्रीय पार्टी है, जिसकी स्थापना 2001 में की गई थी। आईईएमसी के अध्यक्ष और संस्थापक मौलाना तौकीर हैं रज़ा खान. IEMC ने उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधान सभा के लिए 20 सीटों पर चुनाव लड़ा चुनाव और कुल 190,844 मतों से जीत दर्ज की और एक सीट जीती भोजीपुरा निर्वाचन क्षेत्र .

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English