लखनऊ : पति-पत्नी के झगडे में भाजपा का टिकट ले उड़े ED के पूर्व अफसर, 17 की लिस्ट आयी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : राजनीती क्या क्या नहीं दिखाती है. पति पत्नी के बीच विवाद हुआ तो टिकट तीसरा ले उड़ा. उत्तर प्रदेश भाजपा के आज एक लिस्ट आयी जिसमें 17 उम्मीदवार थे. लिस्ट में लखनऊ की 9 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दे दिया पार्टी ने. लेकिन सरोजनी नगर सीट से वर्तमान विधायक और मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कट गया.इससे हर कोई हैरान था.

योगी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता काट दिया गया है।2017 में स्वाति सिंह को टिकट दिया गया था और जीत दर्ज की थी उसके बाद मंत्री भी बनी थी. वहीँ सरोजनी नगर सीट से उनके पति दयाशंकर सिंह भी दावेदारी कर रहे थे. पोस्टर बाजी, दावेदारी सब कुछ चल रहा था. लेकिन स्वस्ति सिंह आश्वस्त थी उन्हें टिकट पार्टी देगी. लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी ने दोनों पति पत्नी के झगडे के बीच तीसरी ब्यक्ति कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर राजेश्वर सिंह को टिकट थमा दिया.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

सिंह ने ईडी से रिटायरमेंट लिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। बीटेक और पुलिस, मानवाधिकार व सामाजिक न्याय में पीएचडी सिंह उत्तर प्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर ईडी से साल 2009 में जुड़े थे। सिंह खुद सुल्तानपुर के रहने वाले हैं. ईडी में रहते हुए उन्होंने कई अहम मामलों की जांच संभाली थी जैसे 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेलों में अनियमितता जैसे हाई प्रोफाइल केसों की जांच की थी।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

List—-

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English