ऋषिकेश : नेवी से सेवानिवृत्त होने पर वर्तिका जोशी का हुआ ग्रैंड वैलकम

ऋषिकेश की बेटी ने दुनियाभर में तीर्थ नगरी का बढ़ाया मान- डॉ राजे नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

वीडियो देखिये-

ऋषिकेश- भारतीय नौसेना मैडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी का सेवानिवृत्त होने पर ऋषि एवेन्यू रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी उग्रसैन नगर द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सोसायटी के अध्यक्ष पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ एन पी महेश्वरी एवं समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने सेवानिवृत्त होकर लोटी वर्तिका को पुष्पगुच्छ, शाल ओढ़ाकर एवं भगवत गीता भेंटकर स्वागत किया। समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने बताया कि वर्ष 2010 में नोसेना अधिकारी बनी वर्तिका ने अपने एक दशक से अधिक के कार्यकाल में बड़ी उपलब्धियां हासिल की। नाविका सागर प्रक्रिमा अभियान के तहत दुनिया की सैर करने वाली नोसेना महिला अधिकारियों की टीम का नेतृत्व किया जिसके लिए उनको नौसेना मैडल, साहसिक खेल पुरुस्कार, नारी शक्ति पुरुस्कार सहित कई अन्य पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

इस मौके पर वर्तिका के पिता सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रदीप जोशी ,माता प्रोफेसर अल्पना जोशी, सोसायटी के निवासी दिलबर सिंह रावत,डॉ गौरव भल्ला, वीo पीo सिंह, संदीप सक्सेना, एसo सीo गुप्ता, नेहा भल्ला, एoकेo सिंह,जेo पीo बहुखंडी, हरि प्रसाद काप्टियाल,बीoआरo गुलियानी,अंकुर टिबरवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English