“एलपीजी सिलेंडर” आज से महंगा, सीधे 105 रुपये बढाए सरकार ने, आज से रेट लागू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : गैस के दाम फिर से बढ़ गए हैं. इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढे हैं. सीधे 105 रुपये बढ़ा दिए हैं सरकार ने. रूस-यूक्रेन की जंग के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए।सूत्रों की की मानें to 7 मार्च के बाद घरेलु सिंलडर की कीमंतें बढ़ सकती हैं.

हालाँकि , 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। बता दें अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

सरकार ने इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद कही न कहीं बाजार में अन्य चीजों में इसका फर्क पड़ेगा और उन वस्तुओं या सेवाओं के भी दाम बढ़ेंगे.

ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English