लूटी गई कार्बाइन (स्टेनगन) मध्यप्रदेश में बरामद…चलती ट्रेन में विधायक के गनर की हत्या कर कार्बाइन लूट कर भाग गया था आरोपी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ लगभग तीन माह पूर्व चलती ट्रेन में विधायक के गनर की हत्या कर कार्बाइन लूटने वाले मामले का पर्दाफाश करीब करीब हो चुका है. बताया जाता है कि सुल्तानपुर से लूटी गई कार्बाइन से शातिर बदमाश मध्य प्रदेश जनपद के छिंदवाड़ा थानाक्षेत्र को दहलाने वाला था। मौके से बाजार वासियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए लाठी डंडा लेकर व्यापारी से लूट का प्रयास कर रहे अभियुक्त को छोटी बाजार क्षेत्र से पकड़ लिया है ।पुलिस ने उक्त कार्बाइन का नंबर का मिलान किया तो सुल्तानपुर जनपद के उसी कार्बाइन से मैच कर गया जो यहां से गत अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह में लूटी गई थी।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

दरसल आज मध्य प्रदेश प्रान्त की छिंदवाड़ा पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है, दावा किया जा रहा है यह वही चाकू है जिसे सनकी युवक ने विधायक के गनर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया था।ज्ञात हो कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर भाग निकला था।उसने सिपाही का फोन भागते हुए करौंदिया क्षेत्र में फेंक दिया था।इस मामले में एसपी जीआरपी पूजा यादव, सुल्तानपुर एसपी सोमेन बर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने भी सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन का मुआयना किया था ।मामले में हीलाहवाली बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष जीआरपी को हटाया गया था।इधर छिंदवाड़ा जिले की घटना पर आरपीएफ के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नंद बहादुर यादव ने बताया कि अभियुक्त छिंदवाड़ा पुलिस की हिरासत में है ।मामले में पूछताछ कर रही है जो कार्बाइन मिली है वह सुल्तानपुर की घटना में प्रयुक्त हुई थी।इधर सुल्तानपुर की क्राइम ब्रांच भी मामले पर नज़र बनाये हुए है।सब कुछ ठीक ठाक रहा तो रिमांड पर लेकर जल्द ही अभियुक्त को सुल्तानपुर लाया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English