स्थानीय विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल सल्ट (अल्मोड़ा) से भाजपा विधायक  महेश जीना को देखने पहुंचे एम्स ऋषिकेश, एयर लिफ्ट किया गया जीना को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विधानसभा सीट सल्ट (अल्मोड़ा) से भाजपा विधायक  महेश जीना  के अस्वस्थ होकर एम्स में भर्ती होने पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वास्थ्य हाल जाना।बुधवार को एम्स में भर्ती विधायक जीना का हाल जानने के बाद डॉ अग्रवाल ने चिकित्सकों से उनसे स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। जिस पर चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। महेश जीना ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है वे अब ठीक हैं. उन्हूने कहा “कल रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने (फूड पॉयजनिंग, लूस मोशन, लो बीपी) के कारण आज मुझे एयर एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल चेकअप के लिए AIIMS ऋषिकेश भर्ती किया गया हैं… अभी मैं स्वस्थ हूँ, और शीघ्र ही समस्त क्षेत्रवासियों के बीच फिर से उपलब्ध रहूँगा।”

Related Articles

हिन्दी English