ऑपरेशन मर्यादा के तहत एक दर्जन से ज्यादा हुडदंगियों के विरुद्ध लक्ष्मण झूला पुलिस ने की कढ़ी कानूनी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थानों तथा खुले स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध #ऑपरेशन #मर्यादा  के तहत प्रभावी  कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं,वही उनके द्वारा #लक्ष्मणझूला #थाना क्षेत्र में गंगा तटों पर #शराब पीकर #हंगामा करने वालों  के विरुद्ध चिन्हित कर कढ़ी कानूनी #कार्यवाही करने के लिए #थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया है जिसके तहत थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में चार अलग-अलग विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीमों के द्वारा  गरुड़चट्टी, फूलचट्टी मोहनचट्टी और चीला बैराज क्षेत्र में लगातार गस्त करते हुए ऐसे लोगों का चिन्हीकरण किया जा रहा है जो खुले स्थानो ओर गंगा तटों पर  शराब पीकर हुड़दंग कर रहे हैं, इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की गठित पुलिस टीमों के द्वारा बीते दो सप्ताह में करीब एक दर्जन से अधिक हुड़दंगियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत  कढ़ी कानूनी कार्यवाही की गई है.  वहीं उन्होंने यह भी बताया है की थाना क्षेत्र में हुड़दंग करने वाले हुडदंगियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे हुड़दंगियों  के विरुद्ध चिन्हीकरण  की कार्यवाही  लगातार  तेज की जाएगी  पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश असवाल ,अमित भट्ट, सुरेंद्र सिंह,भानु प्रताप सिंह और  विनोद चमोली तथा हेड कां0 रविन्द्र भोज,चंद्रशेखर ,नरेश पंवार ,राजीव कवि, देवेंद्र, विनोद और लक्ष्मण सिंह शामिल है.
ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English