लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को लक्ष्मण झूला पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
  • थाना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा फरार  01 वारंटी को किया गया गिरफ्तार  
  • गिरफ्तार अभियुक्त का नाम,  अनिल नेगी पुत्र धीरज सिंह नेगी, निवासी ग्राम धमंदा, दिऊली, थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी, उम्र 36 वर्ष
ऋषिकेश : मंगलवार को पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन मे जनपद पौड़ी गढ़वाल में वांछित अभियुक्त/ गैर जमानती वारंट की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है जिनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फरार अपराधियों,गैर जमानती वारंटियो व वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है।  उक्त आदेश के अनुपालन  प्रभारी निरीक्षक  रवि कुमार सैनी थाना लक्ष्मणझूला ,  द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को उपरोक्त संबंध में उचित दिशा निर्देश दिये गये हैं एंव पुलिस टीम का गठन किया गया है।
वारंटी की गिरफ्तारी में की गयी कार्यवाही:-
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18 .11. 2024 को  एसएसपी  के निर्देश पर 2023 से फरार  चल रहा वारंटी अनिल नेगी पुत्र धीरज सिंह नेगी निवासी ग्राम धमंदा दिऊली थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष फौ0 वाद संख्या 1057/2021 धारा 138 एन आई एक्ट में  मुखबिर की सूचना पर दिऊली चौक से दिनांक 18.11.2024 को समय 16.40 बजे गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना निवास बदल रहा था. आंखिर पुलिस सफल हुई इसको गिरफ्तार करने में –
नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
अनिल नेगी पुत्र धीरज सिंह नेगी, निवासी ग्राम धमंदा, दिऊली, थाना लक्ष्मण झूला, जनपद पौड़ी, उम्र 36 वर्ष
पुलिस-टीमः-   
1. उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह कुंवर 
2. हेड कांस्टेबल 73 रामपाल
3. हेड कांस्टेबल 120 सुमन लाल

Related Articles

हिन्दी English