ऋषिकेश के कुमार मंगलम सेमवाल होंगे दिल्ली में राष्ट्रीय योग वीर सम्मान से सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के तत्‍वावधान में राष्ट्रीय योग वीर सम्मान-2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह 9 नवम्बर को नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में होगा। महासंघ अपने प्रथम राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ मुंजपरा महेंद्रभाई कालूभाई, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री कौशल किशोर जी, मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग के डॉयरेक्टर डॉ ईश्वर वी० बसवारेड्डी को आमंत्रित किया है।

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोविड काल में इम्यूनिटी बूस्टर ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम, 51 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, 71 लाख सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम, 21 लाख स्कूली बच्चों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम सहित 75 लाख लोगों को हृदय रोगो से बचाव के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आदि विभिन्न उपक्रमों में अपना सराहनीय योगदान देने वाले समस्त योग शिक्षकों, महासंघ के विभिन्न पदधारियों एवं मार्गदर्शक मंडल को राष्ट्रीय योग वीर सम्मान-2022 से सम्मानित किया जाएगा। जहां पर कुमार मंगलम सेमवाल को भी उनके योग के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English