बद्रीनाथ से गुमशदा युवती को कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
बद्रीनाथ :  सोमवार को यानी  दिनांक 22.07.2024 को वादी द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ पर आकर सूचना दी कि उनकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है व काफी ढूँढखोज करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। प्रकरण महिला संबंधी होने के कारण कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए युवती की तलाश हेतु जनपद के समस्त थानों को सूचित किया गया। जिसके पश्चात सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत युवती की तलाश के लिए  होटल/ढाबों व वाहनों की चैकिंग करते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। चमोली पुलिस की तत्परता एंव अथक प्रयासों से उक्त युवती को कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा चौकी हेलंग क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गयी इस त्वरित कार्यवाही के लिए युवती के परिजनों द्वारा चमोली पुलिस की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
Ad

Related Articles

हिन्दी English