कोटद्वार : डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण की तकनीकी बारीकियों को सीखने गैंड़ी खाता रवाना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र-छात्राएं मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण की तकनीकी बारीकियों को सीखने हेतु क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हो गए हैं. उत्तराखंड सरकार की नवाचार योजना के अंतर्गत “मधुमक्खी पालन परियोजना” की सैद्धांतिक जानकारी के उपरांत प्रायोगिक तरीके से मधुमक्खी पालन कैसे करें ? इस के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन ग्रह (एपियरी) गैंडीखाता ले जाया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण हेतु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार एवं शिवालिक नेचुरल प्रोडक्ट के बीच बी फार्मिंग एवं प्रशिक्षण हेतु एक एमओयू साइन किया गया है। महाविद्यालय कोटद्वार के 51 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण हेतु मधुमक्खी पालन ग्रह (एपियरी) गैंडीखाता, हरिद्वार रवाना हुए। महाविद्यालय की संरक्षिका, प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने सफल प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी डॉ सुनीता नेगी समस्त स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी। रवानगी के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व अन्य उपस्थित रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश की डॉ आरती पंवार नेपाल में AYUSH EXCELLENCE AWARD से नवाजी गयी

Related Articles

हिन्दी English