उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया टिहरी के इन दो अधिकारियों को…जानिए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :’’जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप टिहरी गढ़वाल को मिला बेस्ट इलेक्ट्रॉल प्रैक्टिसेज हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।’’  25 जनवरी 2025 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित एवं मुख्य विकास अधिकारी टिहरी (नोडल अधिकारी स्वीप) डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की समस्त टीम की कार्यकुशलता, दक्षता, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु स्वीप के माध्यम से किए गए अभिनव-नवाचार प्रयास के लिए जनपद की समस्त टीम द्वारा समर्पित भाव से अथक प्रयास किया गया, जिसके लिए हमारे जनपद को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

ALSO READ:  UK: 4 साल बाद टूटा गतिरोध, बढ़ा मेजबानी का दायरा, नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर, धनोल्टी, देवप्रयाग भी इस बार मेजबान

Related Articles

हिन्दी English