यूपी : नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा सुल्तानपुर के कार्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस.. जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मजदूरों को एक व संगठित रहने कि जरुरत : अशोक श्रीवास्तव
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट.. खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा सुल्तानपुर के कार्यालय में पूर्व शाखा अध्यक्ष कामरेड अनिल कुमार श्रीवास्तव शाखा मंत्री असीम सज्जाद के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाते हुए कार्यक्रम में 1 मई 1886 में शिकागो में हुए शहीदों को नमन किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित  कामरेड अशोक श्रीवास्तव संरक्षक राज्य कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन सुल्तानपुर ने अपने उदबोधन में मजदूर दिवस की महानता पर प्रकाश डाला और मजदूर एकता पर जोर दिया,पूर्व शाखा अध्यक्ष कॉमरेड अनिल श्रीवास्तव ने शहीद हुए मजदूरों को नमन करते हुए अत्याचारों से लड़ने के लिए सारे मजदूरों से संगठित रहने का आवाहन किया,सहायक शाखा मंत्री कामरेड केशव गुप्ता ने अत्याचारों के खिलाफ अनवरत संघर्ष रत रहने का आवाहन किया कार्यक्रम का संचालन कैलाश मीणा सहायक शाखा मंत्री ने किया।
आपको बताते चलें कि रिटायर्ड कर्मचारी और रेल मजदूर को भी अंगवस्त्र भेंट कर यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राकेश मणि यादव युवा कन्वीनर काली प्रसाद कोषाध्यक्ष नेवी संबोधित करने का काम किया। कार्यक्रम में ज्योति श्रीवास्तव,संदीप यादव, ज्योति श्रीवास्तव,बद्री प्रसाद,एस के पांडे,अखिलेश आर्य,योगेंद्र श्रीवास्तव,उमाशंकर पांडेय, अमानुल्लाह खान,शाहिद के साथ साथ सैकड़ो रेल कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित रहे,अंत में शाखा मंत्री असीम सज्जाद ने दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

हिन्दी English