कौशांबी : अपहत बालक को पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर किया बरामद, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यूपी के कौशांबी में रंजिशन एक बालक को दो नाबालिग किशोरों ने अपहरण कर लिया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते बालक को महज 12 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने दो नाबालिग किशोरों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर बालक के अपहरण की योजना बनाई थी। मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बालक का अपहरण किया। इसके बाद उसे बाइक में बैठाकर मुख्य आरोपी ने ही अपनी प्रेमिका के घर प्रयागराज में रखा गया था।

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार

मामले की सूचना पुलिस को हुई तो एसपी हेमराज मीणा ने बरामदगी के लिए 5 टीमें लगा दी। टीमों ने महज 12 घंटे के भीतर ही बालक को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पहले तो परिजनों ने बालक के लापता होने की तहरीर दी थी। लेकिन जब बालक की अपहरण की घटना की बात सामने आई तो दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में (बाल सुधार गृह) जेल भेज दिया गया। फिलहाल बालक के मिलने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की।

Related Articles

हिन्दी English