कालाढूंगी : खतरनाक बना लाल मटिया बैंड, फिर उसी जगह टेम्पो ट्रैवलर पलटा दूसरे दिन , 12 लोग थे सवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी : नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में लगातार दो दिन में दो टेम्पो पलट गए. एक गुरूवार को पलटा था जिसमें सभी महिलायें थी और दूसरा आज पलटा है. गनीमत रही आज कोई घायल नहीं हुआ.

स्थानीय पत्रकार ललित मोहन बढ़ानी के अनुसार नैनीताल से दिल्ली लौट रहे पर्यटको की टैंपो ट्रैवलर कालाढूंगी लाल मठिया पर आज पलट गयी. गनीमत रही सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. नैनीताल के पंगुट से दिल्ली लौट रहे पुणे निवासी पर्यटको की टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी से 2 किलोमीटर पहले ब्रेक फेल होने के चलते सड़क में पलट गया. गनीमत यह रही कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं. वही टेंपो ट्रैवलर में 8 वयस्क और 4 बच्चे सवार थे. वही कल भी लाल मटिया बैंड पर टेंपो ट्रैवलर पलटने से 10 नागपुर के यात्री घायल हो गए थे. कल भी टेंपो ट्रैवलर पलटने से महिला पर्यटक लहूलुहान हो गए थे.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

जिनका उपचार हायर सेंटर हल्द्वानी सुशीला तिवारी में अभी भी चल रहा है. ऐसे में लाल मटिया बैंड किसी खतरे पॉइंट से कम नहीं है. ऐसे में अलर्ट के तौर पर शासन प्रशासन को यहाँ पर कोई बोर्ड लगाना चाहिए ताकि गाड़िया सतर्क रहे.

Related Articles

हिन्दी English