यूपी : कैराना में गृह मंत्री अमित शाह ने की डोर टू डोर कैंपेन की शुरूआत, जनता से भाजपा को जिताने की अपील की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कैराना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पश्चिम यूपी के कैराना पहुंचे और घर-घर जाकर बीजेपी उम्‍मीदवार किया. यूपी में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अमित शाह का यह राज्‍य का पहला दौरा है। कैराना पहुंचे अमित शाह ने जनता से भाजपा को जिताने की अपील की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं जनवरी 2014 के बाद पहली बार कैराना आया हूं।2 014 के बाद पीएम मोदी ने यूपी के विकास की धुरी अपने हाथों में ली। 2017 में, यहां भाजपा सरकार बनने के बाद, योगी आदित्यनाथ सीएम बने और विकास को और गति दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- यदि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना है, तुष्टिकरण को समाप्त करना है, एक जाति के लिए काम करने की यूपी सरकार की परंपरा को समाप्त करना है। अमित शाह के पहुंचने पर वहां लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा कि यदि यूपी को विकसित करना है तो सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ एक बार फिर भाजपा सरकार बनानी होगी।अमित शाह ने अपने 8 साल पहले के दौरे को याद करते हुए कहा कि मैं जनवरी 2014 के बाद पहली बार कैराना आया हूं। 2014 के बाद पीएम मोदी ने यूपी के विकास की धुरी अपने हाथों में ली। 2017 में, यहां भाजपा सरकार बनने के बाद, योगी आदित्यनाथ सीएम बने और विकास को और गति दी।

इस दौरान अमित शाह टीचर्स कॉलोनी भी गए, जहां उन्होंने कई परिवारों से मुलाकात की। अमित शाह ने कहा कि कि परिवार के सभी 11 सदस्य मेरे साथ बैठे और कहा कि उन्हें अब कोई डर नहीं है और सभी शांति से अपना काम कर रहे हैं। बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को टिकट दिया है। कैराना के बारे में दावा किया जाता है कि सांप्रदायिक तनाव की वजह से यहां के हिंदू अपना घर बेचकर पलायन के लिए मजबूर हो गए थे।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

साल 2017 के विधानसभा चुनाव कैराना से पलायन एक बड़ा मुद्दा बना था। पिछले साल अक्‍टूबर में अपने लखनऊ दौरे पर अमित शाह ने एक सभा में कहा था क‍ि कैराना का पलायन याद करके मेरा तो खून ही खौल उठता है। इसी जनसभा में अमित शाह ने तंज कसा था कि पलायन कराने वालों का ही अब पलायन हो गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English