देहरादून में बागेश्वर के कांडा निवासी पत्रकार मंजुल माजिला का निधन, खेल महाकुंभ कवरेज के दौरान हार्ट अटैक पड़ा

ख़बर शेयर करें -
  • मीडिया कर्मी मंजुल माजिला बागेश्वर जिले के कांडा के रहने वाले थे 
  • हमेशा मददगार और सहयोगी स्वभाव के थे मंजुल
  • मुख्यमंत्री और सूचना महानिदेशक ने जताया दुःख निधन पर 

देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के दौरान महाराणा प्रताप स्टेडियम में कवरेज कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला  का हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वह काफी मृदुल स्वभाव के मीडिया कर्मी थे। लंबे समय तक वे  सहारा के लिए बरिष्ठ कैमरामैन के पद पर थे। उसके अलावा कई अन्य स्नस्थानों के लिए भी उन्होंने काम किया। इस बार वे खेल महाकुंभ कवरेज कर थे थे।इस दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक पड़ा और निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं और पत्नी है। जो देहरादून में ही रहते हैं।मीडिया कर्मियों में उन्हें एक शानदार व्यक्तित्व और एक प्रोफेशनल कैमरामैन के तौर पर उनकी पहचान थी। जो लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपना कार्य कर रहे थे।वे हमेशा मीडिया गर्मियों की जब भी मदद की जरूरत होती थी वह सबसे आगे खड़े होते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।मूल रूप से वे कुमाऊं के  बागेश्वर जिले के कांडा के पंचोड़ा निवासी थे। लंबे समय से देहरादून में रह रहे थे।

ALSO READ:  रायवाला में महिला की हत्या के मामले में नामजद वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी  और महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने  ने जताया दुःख –

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार  मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार  मंजुल माजिला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

हिन्दी English