UK : मधुबन आश्रम में श्रीकृष्ण उत्सव आयोजन से पहले कई विद्यालयों के अध्यापकों की बैठक बुलाई गयी बनी रूप रेखा
मधुबन आश्रम में बड़े स्तर पर मनाया जाता है हर वर्ष श्रीकृष्ण उत्सव

ADVERTISEMENTS
- कई विद्यालायों के सैकड़ों बच्चे करते हैं प्रतिभाग, श्री कृष्ण उत्सव में
- कई कार्यक्रमों किये जाते हैं, आश्रम में इस दौरान, देश विदेश से पहुँचते हैं कृष्ण भक्त
- कृष्ण उत्सव 2, 3 सितंबर को मधुबन आश्रम में मनाया जाएगा

ऋषिकेश :कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2026 के संदर्भ में श्रीकृष्ण उत्सव के लिए ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र से अध्यापकों की एक गोष्ठी आयोजित की गई. जिसमें उनको कृष्ण उत्सव में सहभाग करने वाले बच्चों के लिए नियम बताये गए. आश्रम से हरीश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया, यह कृष्ण उत्सव 2, 3 सितंबर को मधुबन आश्रम में मनाया जाएगा. इस दौरान विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया. जैसे कि एन.डी.एस एन जी, मॉडर्न स्कूल, डीपीएस स्कूल, डीएसबी,एस बी एम .इंटर कॉलेज, चंदेश्वर पब्लिक स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, खुशी चैरिटेबल सोसायटी सरस्वती विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल आदि ने भाग लिया. इस अवसर पर अजीत दास. रासबिहारी दास. मुकुल शर्मा. राज किशोर. अंकित. सोनु और आश्रम के संचालक परमानंद दास महाराज उपस्थित रहे.



