हल्द्वानी नगर निगम में जेई मांग रहा था रिश्वत 25 हजार की, रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम का JE  रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है । विजिलेंस ने छापा मार कर JE को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी में विजिलेंस ने नगर निगम में तैनात अवर अभियंता खष्ठी बल्लभ उपाध्याय को दोपहर में नगर निगम कार्यालय में ₹25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । विजिलेंस की एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी उसी आधार पर सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी। कि उनकी कंपनी द्वारा हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया गया है और इनके रखरखाव का कार्य भी उनके द्वारा किया जाता है। कंपनी का नाम EECL है और कंपनी के द्वारा रखरखाव का भुगतान नगर निगम से कार्य के संतोषजनक होने का पत्र मिलने पर होता है। जिसे बनाने के लिए नगर निगम हल्द्वानी के अवर अभियंता कश्ती वल्लभ उपाध्याय रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की थी और विजिलेंस ने गुरुवार को जाल बिछाकर भस्टाचारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ:  UK :पेपर लीक, भर्ती घोटालों और परीक्षाओं के निरस्तीकरण ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे : मोहित उनियाल

Related Articles

हिन्दी English