ऋषिकेश :कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार व्यर्थ नहीं जाएगी, 10 मार्च को जीत कर क्षेत्रीय जनता के हित का जुलूस जरूर निकालेंगे : जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मिल रहा है भरपूर समर्थन।

आज विधानसभा ऋषिकेश में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जे० जे० ग्लास कॉलोनी, हरी धाम कॉलोनी, कपूर फार्म ,भट्टोवाला, इंदिरा नगर, मायाकुंड वह अन्य क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाया।

कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है अलग-अलग टीमें बनाकर विधानसभा ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आम जनमानस से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। रमोला ने बताया ने की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में इस बार अलग ही उत्साह है मौसम के विपरीत परिस्थितियों में भी जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार व्यर्थ नहीं जाएगी और 10 मार्च को जीत कर क्षेत्रीय जनता के हित का जुलूस जरूर निकालेंगे।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में शिव-शक्ति की भव्य प्रस्तुति ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, नितिन चक्रधारी व टीम का हुआ सम्मान

कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉक्टर के० एस० राणा ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में परिवर्तन होना निश्चित है क्योंकि 15 सालों से स्थानीय विधायक द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं किया है विधायक सिर्फ काला चश्मा लगाकर मालाएं पहनने का काम किया है, क्षेत्र के विकास में उनकी कोई रुचि नहीं रहती इस बार जनता निष्क्रिय विधायक को सत्ता से हटा कर ही रहेगी।

ALSO READ:  UK : 5 लाख की सुपारी दे डाली प्रेमिका मालिया रहमान ने प्रेमी को मरवाने के लिए, जानें मामला

कार्यक्रम में विजय पाल रावत, राम कुमार सेंघल, सतीश रावत, विकास, कैलाश सेमवाल, मनीष व्यास, अक्षत, लक्ष्मी उनियाल, यशोदा राणा, पिंकी, गिंगोरी देवी, रेखा, आदि मौजूद रहे

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English