उत्त्तराखण्ड वासी ITBP के अधिकारी का लेह लद्दाख में निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ:  ITBP के अधिकारी का लेह-लद्दाख में निधन हो गया है। चौड़मन्या निवासी नरेंद्र सिंह बसनायत श्रीनगर में ITBP की 21वीं बटालियन में कार्यरत थे। आज उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचने की संभावना है।

उनकी ड्यूटी लेह लद्दाख में थी और हृदय गति रुकने से उनका निधन बताया जा रहा है। बीते दिनों उनके सीने में दर्द हुआ था इसके बाद साथी आईटीबीपी के कर्मी उनको हॉस्पिटल ले गए।जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।आइटीबीपी के अधिकारियों ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी है। नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ALSO READ:  UK: धर्म नगरी ऋषिकेश में अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन 20 से 27 सितंबर तक

आपको बता दें इन दिनों लेह लद्दाख में अधिकतम तापमान माइनस 7 है नयूनतम तापमान माइनस 17 तक चला जाता है । ऐसे में जवानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन सैनिक देश की सुरक्षा की खातिर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं।

ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English