UK: myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • “मेरी योजना” पुस्तिका की सभी योजनाएं ऑनलाइन, पारदर्शिता और सुगमता की ओर बड़ा कदम
  • आमजन तक सुलभता से त्वरित और सरल जानकारी पहुंचाने की पहल

देहरादून :  प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा mySchemeपोर्टल का अनावरण किया गया है।myScheme पोर्टल पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित समस्त योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

ALSO READ:  ऋषिकेश : चंद्रेश्वर नगर श्मशान घाट के समीप गंगा नदी में डूबे दिल्ली निवासी पति पत्नी, सर्च जारी
यह पोर्टल पारदर्शिता, सुशासन एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया तथा संबंधित विभागीय जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी।संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने स्तर पर myScheme पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रयास करें। ताकि समन्वय एवं क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा सके।राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे और कोई भी लाभार्थी जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश : शिवपुरी में प्रतिबंधित यूसुफ घाट पर दिल्ली निवासी युवक गंगा नदी में डूबा,SDRF द्वारा सर्च अभियान जारी

Related Articles

हिन्दी English