ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ

ऋषिकेश : राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आहूत की गई । बैठक में 1 सितंबर को खटीमा गोली कांड के शहीद तथा 2 सितंबर को मसूरी गोली कांड के शहीदों की शहादत पर ऋषिकेश में 9 कुंडीय हवन यज्ञ का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यक्रम शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रदेश एवं देश की खुशहाली के लिए किया जाएगा। यह हवन यज्ञ त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर श्री 1008 यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज जी के सानिध्य में किया जाएगा। जिसमें शहरी एवं आसपास क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम 1 और 2 सितंबर को 10:30 बजे प्रातः से दोपहर 2:00 बजे तक चलेग।
उक्त जानकारी उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डी एस गुसाईं ने दी। गुसाई ने कहा कि महाराज जी का परम उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना पर्यावरण को दूषित होने से बचाना एवं आमजन के जन कल्याण के लिए किया जाएगा । महाराज जी का कहना है कि हवन से पर्यावरण की शुद्धि मन बुद्धि चित शुद्धि होती है। पर्यावरण वातावरण शुद्ध होता है । मनुष्य को रोग और दोषो से मुक्ति मिलती है ।आप सबसे निवेदन है। यज्ञ का शामिल होकर के पुण्य प्राप्त करें ।
बैठक में मुख्य रूप से मंच के संयोजक एवं अध्यक्ष डीएस गुसाईं गंभीर मेवाड़ भूकंप पोखरियाल चंदन सिंह पवार धर्मराज पुंडीर बेताल सिंह धनी महेंद्र सिंह बिष्ट दयाराम रतूड़ी महादेव रागड शीला ध्यान शकुंतला नेगी जयंती नेगी खजनी गोसाई चैता कंडवाल अंजू गैरोला रविंदर कौर विजयलक्ष्मी पवार शशि बाला सेमवाल कमला रौतेला कमला पोखरियाल भगवती चमोली उषा पोखरियाल विमल बहुगुणा राजेश्वरी कंडवाल रोशनी खारोला सुशील राणा लक्ष्मी बूढ़ा कोठी साहित्य सैकड़ो लोग मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन गंभीर में करने किया।



