शराब पीनी है तो घर पर ही आ जाएगी अब, सरकार ने दी अनुमति होम डिलीवरी करने की, एप भी होगा डेवलप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

झारखण्ड : राज्य में अब शराब की होम डिलीवरी होगी। इससे एक तो दुकानों में भीड़ कम होगी दूसरा राजस्व भी बढ़ेगा. राजस्व में बढ़ोतरी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ एमओयू किया गया है. झारखण्ड सरकार के उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्व की बढ़ोतरी की योजना पर काम शुरू किया है। इसी योजना के तहत खुदरा दुकानों में शराब की बिक्री के साथ-साथ होम डिलीवरी भी होगी।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी को ही उत्पाद विभाग की नई नियमावली पर काम करने के टास्क के साथ साथ होम डिलीवरी शुरू कराने की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। होम डिलीवरी के लिए अलग से एप भी डेवलप किया जाएगा। झारखंड सरकार ने उत्पाद विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2300 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने राजस्व घाटे को देखते हुए आईटी इंटरवेंशन की जरूरत महसूस की है, साथ ही शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए भी नई नीति बनायी जाएगी। इसका टास्क भी सर्वे कर छत्तीसगढ़ सरकार की कंपनी ही करेगी। कई बार शराब की पेटियों के परिवहन के दौरान भी शराब गायब कर दी जाती थी। इसे लेकर भी अलग से एक साफ्टवेयर तैयार किया जाएगा जो इस तरह की चोरी को रोकेगी. वहीँ सरकार ने फैसला किया है हर महीने ऑडिट भी होगा दुकानों का.

Related Articles

हिन्दी English