हरिद्वार : रेलवे रोड हरिद्वार के होटल बनते जा रहे परेशानी का सबब, होटल की पार्किंग ना होने से उड़ाई जा रही यातायात व्यवस्था की धज्जियां

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : (वेद प्रकाश चौहान) धर्मनगरी के होटल इस समय परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शहर में चर्चा है कि बिना पार्किंग के चल रहे दर्जनों होटल व्यापारी, यात्री इन से परेशान है।

यातायात व्यवस्था की भी नैया पार लगा रहें है, रेलवे रोड हरिद्वार के अधिकांश होटल बिना पार्किंग के चल रहे हैं, एक चर्चित होटल की पार्किंग ना होने से यात्री अपने वाहनों को दुकानों के बाहर लगा देते हैं, दुकानदार द्वारा विरोध करने पर दुकानदारों के होटल मालिक प्रबंधक दुकानदारों को धमकियां तक दे देते हैं, एक भूमाफिया लोहा व्यापारी का होटल यहां चर्चा का विषय बनता जा रहा है। होटल मालिक सड़क के बीच में अपनी कारों को लगाकर यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

ALSO READ:  UK :निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

रविवार को भी रेलवे रोड हरिद्वार में एक नजारा देखने को मिला, जहां होटल मालिक कमरे में बैठकर आराम फरमाते है, दो घंटे बाद पुलिस रिकवरी वैन आने से होटल मालिक के होश उड़ गए जो यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

हिन्दी English