ऋषिकेश में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के निरंतर प्रयास अब रंग लाने लगे हैं।इसी दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुरेन श्रीकोटी ने बैठक के दौरान जानकारी दी की लगभग 231.65 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। श्रीकोटी ने कहा की इस योजना से क्षेत्रों मे ड्रेनेज़ सिस्टम से पानी को नाले के माध्यम से आगे निकासी की जाएगी।
डॉ. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के गंगा नगर, चंद्रेश्वर नगर, अमित ग्राम, शिवाजी नगर के साथ वीरभद्र, श्यामपुर, गुमानीवाला, भल्ला फार्म क्षेत्र को लाभ मिलेगा।यह प्रस्ताव क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति शीघ्र प्राप्त होगी और आने वाले समय में ऋषिकेश को जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।
ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ
Ad

Related Articles

हिन्दी English