ऐतिसाहिक…पद्मश्री साइखोम मीराबाई चानू ने रचा स्वर्णिम इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पद्मश्री साइखोम मीराबाई चानू ने रचा स्वर्णिम इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल
ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 26 जुलाई। भारत की स्टार भारोत्तोलक एवं पद्मश्री सम्मानित मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 किलोग्राम स्नैच तथा 105 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क में सफल प्रयास कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने भारत का तिरंगा एक बार फिर विश्व मंच पर शान से लहराया और पूरे देश के साथ-साथ वेटलिफ्टिंग वॉरियर्स अकादमी, मोदीनगर का नाम भी गौरवान्वित किया।मीराबाई चानू ने इस उपलब्धि के साथ एक और इतिहास रचते हुए लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने लंबे समय तक अपनी श्रेष्ठता और निरंतर प्रदर्शन को बनाए रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और अदम्य संघर्ष का प्रतीक है।इस स्वर्णिम सफलता के पीछे उनके मुख्य कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित  विजय शर्मा का मार्गदर्शन और अथक परिश्रम अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वर्षों से उनके वैज्ञानिक प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा ने मीराबाई चानू को विश्व की सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलकों में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Related Articles

हिन्दी English