यहाँ भेड़िया ने डेढ़ साल की मासूम को बनाया अपना निवाला,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां गाँव के बाहर बाग में घुमंतू परिवार त्रिपाल लगाकर रह रहा था। देर रात डेढ़ साल की एक मासूम को भेड़िया उठा ले गया। सुबह उसका शरीर मृत अवस्था में पाया गया। शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं।

पीड़ित परिवार

दरसल जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर के महरूआ थाना अंतर्गत लौटन सेमरी गांव निवासी संदीप कुमार अपने परिवार के साथ बल्दीराय के चकमूसी गांव पहुंचा। और बाहर बाग में पन्नी से त्रिपाल डाला और जमीन पर पुआल डालकर सभी रहने लगे। बीती रात भोजन के बाद सभी सो गए। बताया जा रहा है कि रात में जब संदीप की नींद टूटी तो उसकी बच्ची प्रीती (18 माह) वहां नहीं थी। संदीप ने बच्ची की तलाश शुरू किया, बेटी के नहीं मिलने पर उसने गुहार मचाया। इस पर गांव के लोग जमा हुए और खोजबीन किया तो बाग में ही थोड़ी दूर पर बच्ची प्रीती पड़ी मिली। उसे भेड़िया खा रहा था। ग्रामीणों को आते देख भेड़िया भाग गया। इसके बाद परिवार वाले शव को उठा लाए। सुबह ही अंतिम संस्कार कर दिया। उधर घटना के बाद मासूम की मां का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक मासूम के पिता संदीप ने बताया कि हम लोग गांव के आसपास इसी तरह से अस्थाई रूप से रह रहे थे। गांवों में घूम-घूम कर महिलाएं भीख मागती हैं और हम लोग कान की सफाई और जंगलों से जड़ी बूटी लाकर उसे बेचते और जीवन यापन करते हैं। उधर गांव निवासी गांव के नौशाद अहमद ने बताया कि रात जब हमने टॉर्च मारा तो उसकी रोशनी में देखा कि भेड़िया भाग रहा था।इस बाबत वन दरोगा कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। लेकिन जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक मृतक के परिजन अन्तिम संस्कर कर चुके थे।

ALSO READ:  UK : मसूरी में ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

Related Articles

हिन्दी English