सहारनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार शिविर तथा हेल्थ ATM का हुआ उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ सेवा देने के लिए वचनबद्ध -सैनी

सहारनपुर:  प्रदेश के संसदीय कार्य एवं ओद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने बेहट तहसील अंतर्गत साढौली कदीम में स्थित समवार को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री तहसील बेहट के साढोली कदीम में स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व उपचार शिविर व हेल्थ ए टी एम का उद्घाटन करने के पश्चात स्वास्थ्य शिविर मे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी मोदी की सरकारों ने गरीबो की सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में भी बेहतर इलाज के लिए हेल्थ ए टी एम लगाए गये है उन्होंने कहा अब लोगो को दूरदराज शहरों में नही जाना पड़ेगा। योगी सरकार लोगो के स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक गंभीर है।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता के विकास के लिए योगी सरकार हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है इसी के तहत आज घाड़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एटीएम को स्थापित किया जाना भी इसी कड़ी में शामिल है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक महावीर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्ध कराई जा रही जन लाभकारी योजनाओं के लिए प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया।

ALSO READ:  UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नितिन कंडवाल ने हेल्थ एटीएम मशीन के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, युवा भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ़ बॉबी, नरेन्द्र बंसल,अखिलेश बंसल,विजय सैनी,हबीबूरेहमान,चौधरी गोविंद आधी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English