ऋषिकेश : नमामि नर्मदा संघ की महिला मोर्चे की तरफ से हवन कर सैनिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना की गई

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के लिए लोग पहुंचे ईश्वर के दरबार में, की दुवाएं

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नमामि नर्मदा संघ की महिला मोर्चा की तरफ से हवन कर सैनिकों और देश वासियों की कुशल के लिए दुआ की गयी 
  • जो सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गयी 
  • नमामि नर्मदा संघ की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल के तत्वाधान में जुटे थे संघ के पदाधिकारी और सदस्य 
ढालवाला /ऋषिकेश : [मनोज रौतेला] शुक्रवार को  नमामि नर्मदा संघ की महिला मोर्चा की तरफ से हवन कर भारतीय सैनिकों के लिए प्रार्थना की गयी. उनकी कुशलता और जंग में  विजयी होने की ईश्वर  से  प्रार्थना की गयी. ढालवाला में हुए कार्यक्रम के तहत, नमामि नर्मदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष  सुशीला सेमवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.  सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया नेशनल वाणी (हिंदी) को बताया,   “भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे  युद्ध #OpershanSindoor में भारत की विजय हो और  युद्ध में दिन-रात लगे हमारे वीर सैनिकों के लिए उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना की गयी. कहते हैं दुआ  में बड़ा दम होता है. हमने यहाँ ईश्वर से दुआ  की है.  युद्ध में किसी प्रकार की भी सेवा दे रहे समस्त व्यक्तियों, सरकारी कर्मचारियों और आम जन  के लिए शिव दुर्गा मंदिर ढालावाला में हवन किया गया.  युद्ध में शहीद सैनिकों के लिए भी भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें यह प्रार्थना हवन के माध्यम से भगवान से की गई.”  इस दौरान कपिल गुप्ता ने कहा “हमारी सेना विजयी हो कर आएगी हमें पूर्व विश्वास है, पाकिस्तान जिंदगी भर याद रखेगा ऐसा हस्र होगा ये हम जानते हैं.” “राजीव थपलियाल ने कहा जब शत्रु ज्यादा हरकत करने लग जाए तो उसकी शामत आंनी होती है, वही हो रहा है अब. पाकिस्तान ने हमें खूब परेशान किया अब अंजाम भुगतेगा…पीढियां याद रखेंगी क्यूंकि अब इन्टरनेट का जमाना है. रिकॉर्ड सब सामने आ जायेगा.”  इस दौरान   हवन में मुख्य रूप से कपिल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नमामि नर्मदा संघ, राजीव थपलियाल, अक्षत गोयल, अनूप बसलियायल, नीमा देवी, सोनी, सुमित्रा पनौली, कल्पना चौहान, भारतीय बहुगुणा, अंजना नेगी, कुसुम, मंजू, विजयलक्ष्मी आदि लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English