मुनि की रेती : अब भद्रकाली तिराहे पर मां काली के साथ बजरंग बली के भी दर्शन कर सकेंगे आप, मुनि की रेती थाना के सहयोग से बिराजे वीर हनुमान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती: भद्रकाली तिराहे पर मां काली के दर्शन तो होते ही हैं साथ ही आप वीर हनुमान बजरंगबली के भी श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। इस नेक काम में सहयोग किया है मुनी की रेती थाना पुलिस ने। भगवान बजरंगबली की मूर्ति स्थापित की गई है भद्रकाली तिराहे पर। अस्य श्री प्राणप्रतिष्ठा मंत्रस्य विष्णुरूदौ ऋषी ऋग्यजु: सामान्छिदांसि प्राणख्या देवता।। ॐ आं बीजं हीं शक्ति: क्रां कीलंय यं रं लं वं शं षं सं हं हं स: एत: शक्तय: मूर्ति प्रतिष्ठापन विनियोग:।।

ALSO READ:  UK :आफाक हुआ दोषमुक्त 5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद, अधिवक्ता शिवम कक्कड़ की पैरवी रही अहम

उपरोक्त मंत्र का वाचन करते हुए भद्रकाली मंदिर मुनि की रेती तिराहे पर सुंदर हनुमान जी की प्रतिष्ठा प्राण प्रतिष्ठा मुनि की रेती थाना द्वारा किया गया।

हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा को शुद्ध जल से स्नान कराकर साफ मुलायम कपड़े से पोंछा गया। प्रतिमा को सुंदर वस्त्र पहनाएं व प्रभु की प्रतिमा को स्वच्छ जगह पर विराजित कर विविध पुष्पों से श्रृंगार, चंदन का लेप आदि करके प्रतिमा को इत्र अर्पित कर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रतिष्ठित किया गया।इस अवसर पर ढोल दमाऊ के साथ ही सभी उपस्थित भक्तों, पुलिस स्टाफ को प्रसाद वितरण किया गया और एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

ALSO READ:  UK :बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में

इस अवसर पर कोतवाल रितेश शाह, सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, तपोवन, प्रदीप रावत शिवपुरी, सब इंस्पेक्टर यशवंत खत्री ब्यासी से, योगेश, राजेश सैनी, सुनील पंत, संजू ,विपिन, तनवीर, तेजवीर, पंकज सहित तमाम थाना मुनिकीरेती के स्टॉप मौजूद थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English