हल्द्वानी पुलिस ने फेमस फ़िल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को मुंबई से गिरफ्तार किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कानून का क्लाइमैक्स – अब जेल ही होगी अगली लोकेशन
  • Prahlad Meena IPS SSP NAINITAL के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को मुम्बई से किया गिरफ्तार, 51.10 लाख के चैक बाउंस का था केस
  • वर्ष 2022 से था फरार
  • कोर्ट के गैर-जमानती वारंट पर हल्द्वानी पुलिस की सटीक कार्यवाही
  • धारा 138 एन0आई0 एक्ट में मा0न्या0 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 01 वर्ष का करावास व रुपये-51,10,000/- की सजा के आदेश में नही हुआ था कोर्ट में हाजिर, वर्ष 2022 से था फरार

हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.06.2025 को माननीय न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी वारण्टो में वारण्टी को अभिययुक्त कवल शर्मा को सिटी मॉल कम्पाउण्ड रिंग रोड थाना अम्बोली अन्धेरी मुम्बई से गिरफ्तार किया गया।अभी तक कुल 16 हिन्दी फिल्म बनाई है जिसमें पहली फिल्म जीते है शान से है तथा अन्य फिल्म हीरालाल पन्नालाल, नमक, जिम्मेदार, गुनाहो का देवता, उस्ताद, मर मिटेंगे, दिल्ली आई आदि है इनके द्वारा एक्टर संजय दत्त, गोविन्दा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेन्द्र आदि अभिनेताओ के साथ काम किया है। बताया जा रहा है स्थानीय ब्यापारी की मॉडल बेटी से 30 लाख लिए थे। पैसे चेक से वापस किये लेकिन चेक बाऊंस हो गया। उसके मामला दर्ज करवाया था। अब गिरफ्तारी हुई।

गिरफ्तारी-
1- कवल शर्मा पुत्र चमन लाल शर्मा निवासी द्वारा शवीना शर्मा कृष्णा 103 एवर साईन नगर रिंग रोड़ मलाड़ वैस्ट मुम्बई महाराष्ट्र।

Ad

Related Articles

हिन्दी English