हरिद्वार में आश्रम के अन्दर गुरु की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार में धर्मार्थ सम्पत्तियों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं।ऐसे कई विवादों में हत्याएं तक हो चुकी हैं। नया विवाद कमलदास कुटिया को लेकर सामने आया है, जिसमें चेलों ने दूसरे चेले की चादरपोशी करने पर गुरु की पिटाई कर दी।नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार स्थित कमलदास कुटिया आश्रम की संपत्ति को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है।
कुछ दिन पहले आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने अपने शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की थी। इसके बाद 24 अगस्त की रात कुछ लोग आश्रम पहुंचे और महंत ओमप्रकाश शास्त्री से बातचीत करने लगे। इसी दौरान  विवाद इतना बढ़ गया कि आश्रम में मौजूद कुछ लोगों ने शिव प्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।महंत ने आरोप लगाया कि उनके शिष्य को चेला बनाए जाने के बाद दूसरा पक्ष नाराज था। उन्होंने आश्रम की संपत्ति को लेकर दबाव बनाने और उनके शिष्य के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महंत ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में  कार्रवाई की मांग की है। शिव प्रकाश महाराज की ओर से भी नगर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने आश्रम में घुसकर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
ALSO READ:  UK : मेरे सपनों का उत्तराखंड, श्रेष्ठ 140 विचारों का चयन कर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी स्वयं विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Related Articles

हिन्दी English