यूपी : सुल्तानपुर नगर क्षेत्र में निकाली गई विहिप की अगुआई में भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा
नेशनल वाणी डेस्कApril 8, 2025
ख़बर शेयर करें -
विहिप की अगुआई में निकाली गई शोभायात्रा में बजरंगदल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुर्गावाहिनी व भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल
सुल्तानपुर : (दीपांकुश चित्रांश) नगर क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर तिकोनिया पार्क से पूजा अर्चना आरती के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारे से पूरा शहर गूँज उठा।आयोजित शोभायात्रा का विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रांत अध्यक्ष नितिन जी,प्रान्तप्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष डॉ निशा सिंह,सुशील सिंह ने पूजा अर्चना के साथ आरती की।जिला पंचायत होकर निकली शोभायात्रा का जगह जगह गुलाब के पुष्प वर्षा के साथ नागरिकों ने स्वागत किया।श्रीरामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी।।की गूंज रही। नगर के पंत स्टेडियम , लालडिग्गी,डाकखाना चौराहा , चौक होकर,सब्जीमंडी, अस्पताल,बस स्टेशन होकर तिकोनिया पार्क पहुंचने पर शोभायात्रा का समापन हुआ।यहां जिला प्रचारक आशीष जी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,दिवाकर सिंह रघुवंशी, डॉ सीता शरण त्रिपाठी,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,डॉ रामजी गुप्ता,संजय तिवारी,अंश द्विवेदी,चंदन नारायण सिंह, संतोष सिंह राज,डॉ प्रीति प्रकाश,विहिप मीडिया प्रभारी अनुरूद्ध चौरसिया आदि सैकड़ों पदाधिकारी,कार्यकर्ता व सनातनी मौजूद रहे।