ऋषिकेश : 4वीं बारबरीक ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ, 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित “4वीं बारबरीक ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप” का आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे आयोजन का स्तर और भी व्यापक एवं प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज विशिष्ट अतिथियों डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट (चेयरमैन, रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल), दिगंबर रघुवीर गिरी जी महाराज (प्रबंधक, वीरभद्र महादेव मंदिर) एवं डॉ. गुलशन धींगरा (निदेशक, एम.एल.टी. विभाग, पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, उत्तराखंड) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शूटिंग जैसे खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एकाग्रता और अनुशासन को भी विकसित करते हैं।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तरंग बेली के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक हेड  अमित गांधी द्वारा किया गया।इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र बिष्ट, श्री मनोज बिष्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के संचालन में शूटिंग कोच सूरज चौहान, कीर्तन भट्ट, लोकेंद्र नौटियाल एवं नीरज चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष महान वीर बारबरीक की स्मृति में आयोजित की जाती है, जो त्याग, साहस एवं अटूट संकल्प के प्रतीक हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेल के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और वीरता की परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार (Cash Prizes), मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
ALSO READ:  UK : तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर...राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई

Related Articles

हिन्दी English