उत्तराखंड में शराब तस्करी के आरोप में गोविंदा गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला :  मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर कला मे मुखबिर की सूचना पर बुधवार को  दिनांक 25.04.24  को 01 पुरुष को 5 लीटर कच्ची अवैध शऱाब  के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-86/2024 धारा 60  आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता है  गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी  सपेरा बस्ती हरिपुर कला रायवाला उम्र-28 वर्ष है. इसके पास से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब  बरामद हुई है. पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया उनके  नाम  हैं  उ0नि0 विनय शर्मा, थाना रायवाला, कानि0   सुनील कुमार, थाना रायवाला और कानि0  अरविन्द कुमार,थाना रायवाला.

Related Articles

हिन्दी English