यूपी : सुल्तानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने फीता काटकर किया मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ..

टीकाकरण से इनकार करना राष्ट्रीय क्षति : डॉ आर ए वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा चलाए गए ‘मिशन इन्द्रधनुष’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कालेज में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने किया।

इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाला मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं या डिफ्थेरिया,बलगमटिटनस,पोलियो, तपेदिक,खसरातथा हेपिटाइटिस बी को रोकने के लिए सात टीके आंशिक रूप से लगे हैं।जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के इलाकों में धर्मगुरुओं की मदद से लोगों को जागरूक किया गया है उन्होंने कहा कि टीकाकरण से इनकार करना राष्ट्रीय क्षति है।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले भर के 38000 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उन्होंने बताया कि मिशन की सफलता के लिए 400 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को डोर टू डोर संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया है।

मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने समाज की हर चुनौती को स्वीकार करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का मानना है कि हमें हर परिस्थितियों का सामना करते हुए टीकाकरण के शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे।स्वास्थ्य कार्यकत्री कल्पना सिंह ने बताया कि संपर्क अभियान के दौरान हम बच्चों के परिजनों को जागरूक करने के साथ, उनके अंदर की भ्रांतियों को भी मिटाने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकत्री अंजू तिवारी ने बताया कि टीकाकरण जच्चा बच्चा के लिए जीवन रक्षक है। स्वास्थ्य कार्यकत्री रंजना चौधरी ने बताया कि शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए बिना मिशन को पूरा नहीं किया जा सकता।

Related Articles

हिन्दी English