नैनीताल : कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN) में कार्यरत युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल : चार खेत इलाके में एक युवती ने अपने घर के अंदर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक युवती का नाम नेहा है और जानकारी के अनुसार वह कुमाऊँ मंडल विकास निगम यानी KMVN में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार चार खेत इलाके में रविवार सुबह 34 वर्षीय युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी परिजनों के अनुसार नेहा शनिवार रात में खाना खाकर कमरे में सो गई थी।

ALSO READ:  UK : नॉएडा निठारी कांड से चर्चित सुरेन्द्र कोली ने हरिद्वार में चाय दुकान में लगाईं फांसी

सुबह जब परिजन युवती के कमरे में गए तो फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तुरंत नैनीताल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह के मुताबिक युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English