ऋषिकेश: गौरव यादव बने महानगर ऋषिकेश के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: गुरुवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनों द्वारा गौरव यादव को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर महानगर ओबीसी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई।

नव नियुक्त महानगर ओबीसी विभाग अध्यक्ष गौरव यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस प्रकार मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने का काम किया है मैं पूरी मेहनत से कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करता रहूंगा और में ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यानी व कांग्रेस नेता जयेंद रमोला का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी और मैं आने वाले नगर निगम व लोकसभा के चुनाव में पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।

ALSO READ:  UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि हम आशा करते हैं कि सभी नवनियुक्त ओबीसी विभाग के अध्यक्ष कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और आने वाले नगर निगम चुनाव में घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे ताकि नगर निकाय चुनाव में इस विकास विरोधी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से आ सके और जो इस भाजपा सरकार ने अंधविश्वास की सरकार चला रखी है उसको खत्म करने का काम करेंगे।

स्वागत समारोह में संगठन महासचिव दीपक जाटव व पार्षद देवेन्द्र प्रजापति ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है प्रदेश सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है परन्तु प्रदेश में शराब को बढ़ावा देने के लिये कार्य कर रही है ।

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास खुराना, पार्षद जगत सिंह, पार्षद शकुंतला शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, युवा नेता जितेन्द्र पाल पाठी, यूंका जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, यूंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, ईमरान सैफी, प्यारे लाल जुगरान, सरोजनी थपलियाल, मनीष जाटव, मुकेश जाटव, अमित पाल, विक्रम भंडारी, जगजीत सिंह जग्गी, कमल बनर्जी, रवि जैन, ऋषि सिंघल, हिमांशु कश्यप, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक वर्मा, हरिराम वर्मा, संजय शर्मा, मधु जोशी, अशोक शर्मा, एस एल शर्मा, विजेन्द्र पासवान राजेश प्रजापति, संजय प्रजापति, लोकेश सहानी, आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English