ऋषिकेश : राज्य अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य नामित होने पर गगनदीप सिंह बेदी का  उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया स्वागत अभिनंदन

मुझ जैसे साधारण कार्यकर्त्ता को सरकार ने जो दायित्व सौंपा है उसे ईमानदारी से निभाऊंगा : गगनदीप सिंह बेदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अल्पसंख्यक समाज की जो समस्याएं होंगी सरकार के सामने  रखूंगा  : गगनदीप सिंह बेदी 
  • सरकार अल्पसंख्यकों को लेकर हमेशा से ही संवेदनशील रही है : प्रतीक कालिया शर्मा 
  • ऐसा मेहनती इंसान बहुत कम होते हैं, मेरी इच्छा है यह लड़का बहुत आगे जाए :प्रदीप कोहली 
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य नामित होने के उपरांत ऋषिकेश निवासी गगनदीप सिंह बेदी का घाट रोड पर स्वागत अभिनंदन किया गया.    उत्तरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया.  श्री सुखमनी साहिब सेवक जत्थे के मुख्य सेवादार, समाज सेवी, मृदुल भाषी, शुभम मोबाइल, रिलायंस स्टोर जिओमार्ट प्रतिष्ठान के कर्ताधर्ता, भाजपा के पूर्व जिला सोशल मीडिया संयोजक, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के युवा प्रमुख सरदार  गगनदीप सिंह बेदी  का अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के रूप में दायित्व संभालने के उपलक्ष्य में एक अभिनंदन समारोह एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गयी.  इस अवसर पर  बेदी का स्वागत पुष्पाहार पहना कर  उत्तरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश के पदाधिकारियों, ब्यापारियों ने किया.बेदी एक ब्यापारी भी हैं. सामाजिक कार्यों में वे हमेशा बढ़ चढ़ कर शिरकत करते आये हैं. सहयोग, मदद उनके मूल भावों में रहता है. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आयोग में सदस्य नामित कर बड़ी जिम्मेदारी दी है. बेदी ने इस अवसर पर कहा वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं. मुझे ज्यादा बोलना नहीं आता लेकिन जो है सामने है. हम से काम करवा लो. हम सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. राजनीती में भी हम सेवा करने के लिए ही आये हैं. वे राज्यपाल का भी आभार प्रकट करते हैं. बेदी ने कहा समाज की सेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है. मेरी तरफ से जो भी होगा समाज कल लिए मैं आवाज उठाऊंगा और सेवा करूँगा.
घाट रोड ऋषिकेश पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा  ऋषिकेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों एवं सिख समाज ने उन्हें फूल-मालाओं एवं शाल उड़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पंजाबी महासभा ऋषिकेश ईकाई ने हर्ष जताते हुए सरकार का आभार एवं उनका सम्मान किया। वहां मौजूद वक्ताओं  ने  कहा,  गगनदीप सिंह बेदी की लगन और कार्यशैली को देखते हुए धामी सरकार द्वारा उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य गगनदीप सिंह बेदी ने उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे जो दायित्दिव दिया   गया है, उसे  वे उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे  उत्तराखंड के हर अल्पसंख्यक समाज के साथ मजबूती से खड़े हैं. उनकी समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे.  उनके निस्तारण करने की पूरी कौशिश करेंगे। इस दौरान ऋषिकेश जिले से  भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों को लेकर हमेशा से ही संवेदनशील रही है। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यको के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ देने का कार्य किया है। उन्होंने गगनदीप पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे सरकार एवं समाज के हित में उम्मीदों पर खरे उतरेंगे । कार्यक्रम में पंजाबी समाज ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केवल किशन लांबा, अध्यक्ष, प्रदीप कोहली, महामंत्री, अजय कालड़ा, संगठन मंत्री,अविनाश भारद्वाज, सोशल मीडिया, उत्तरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश युवा इकाई गगनदीप बेदी, प्रतीक कालिया महामंत्री नगर उद्योग व्यापार मण्डल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला ऋषिकेश, युवा इकाई मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना, हरीश ढींगड़ा, हरीश आनंद, हरिचरण, धीरज चतरथ एवं समस्त उत्तरांचल पंजाबी महासभा पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English