हल्द्वानी में PSP हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी : PSP हॉस्पिटल, हल्द्वानी द्वारा एक शासकीय संस्थान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-बड़ी चिंताओं के बारे में विशेषज्ञों से खुलकर सलाह ली।शिविर में निःशुल्क BP और शुगर की जांच भी की गई।
इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उत्तम सेट्टीगर  ने कर्मचारियों को रोज़मर्रा की भागदौड़ में खान-पान, नींद, तनाव और नियमित शारीरिक गतिविधि का ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी लगातार बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने के लिए जागरूक किया।जियोथेरेपिस्ट डॉ. मोनिका ने लंबे समय तक बैठकर काम करने से होने वाले कमर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों के दर्द से बचने के लिए सही पोश्चर, बीच-बीच में ब्रेक लेने और नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दी।क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ इलाज नहीं, सही समय पर सही सलाह भी जरूरी है।
ALSO READ:  UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
Ad

Related Articles

हिन्दी English