लोस्तु बड़ियार गढ़ के तेगड़ बाजार में द हंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल सतपुली के सहयोग से निशुल्क नेत्र रोग जाँच शिविर का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग: गुरूवार को  लोस्तु बड़ियार गढ़ के तेगड़ बाजार में द हंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल सतपुली के सहयोग से निशुल्क नेत्र रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान,  उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि पूर्व प्रधान शूरवीर सिंह भंडारी एवं मनमोहन सिंह पवार के संयोजन में आज द हंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल सतपुली के सहयोग से क्षेत्र में निशुल्क नेत्र रोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 120 से अधिक मरीजों को देखा गया। 25 से 30 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया जिनका 28 जून 2025 को सतपुली हॉस्पिटल में  निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शूरवीर भंडारी एवं मनमोहन पवार ने कहा कि द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल सतपुली लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। निशुल्क कैंप में मरीजों को निशुल्क दवाईयाँ एवं चश्मे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर शूरवीर सिंह भंडारी, मनमोहन सिंह पवार, उत्तम सिंह असवाल, अमित सिंह, ऑप्टोमेट्रिस्ट भूपेंद्र रावत, रविंद्र नेगी, संतोष सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English