खानपुर में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और विधायक उमेश कुमार फिर आमने-सामने, FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार :  खानपुर में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और विधायक उमेश कुमार फिर आमने-सामने हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को अपने वाहनों में टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने के आरोप में तहरीर दी है। चैंपियन ने तो विधायक की विधानसभा सदस्यता ही रद्द करने की मांग की है।पुलिस को दी तहरीर में चैंपियन ने कहा है कि वह कल लक्सर से अपने महल लंढौरा लौट रहे थे, तभी उमेश कुमार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी और अपने साथ मौजूद व्यक्ति से उन्हें जान से मारने को कहा।
पूर्व विधायक का आरोप है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।चैंपियन ने ये भी आरोप लगाया कि खानपुर विधायक बिना नंबरों के वाहनों पर पुलिस लिखकर उन्हें अपने काफिले में लिये घूम रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता भी निरस्त की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कल खानपुर विधायक ने भी चैंपियन पर उनके काफिले में घुसकर वाहन को टक्कर मारने का आरोप लगाया था।दोनों महानुभावों का वार-प्रतिवार फिर शुरू हो जाने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है साथ ही दोनों पक्षों के वाहनों की लोकेशन भी दिखवाई जा रही है।जांच में जो भी तथ्य होंगे उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ALSO READ:  पिथौरागढ़ : मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने जनपद के अपने निर्धारित प्रवास के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की

Related Articles

हिन्दी English