ऋषिकेश में बीकेटीसी के नव स्थापित ट्रांजिट कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नव स्थापित ट्रांजिट कैंप कार्यालय, ऋषिकेश का आज सोमवार को विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना, हवन एवं यज्ञ के आयोजन के साथ संपन्न हुआ।कार्यालय का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के अनुसार किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ट्रांजिट कैंप कार्यालय के सुचारु संचालन तथा तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया। सभी ने भगवान बदरीविशाल तथा श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन कामना की।इस अवसर पर बीकेटीसी के वित्त अधिकारी मनीष उप्रेती, बीकेटीसी विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी ओएसडी प्रजापति नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट सहित विशाल पंवार, दीपेंद्र रावत, अनीता बर्त्वाल, कुलदीप नेगी एवं विनोद नौटियाल, ऐकता कांडपाल , जवाहर सिंह पंवार सविता रावत, पिंकी, धनवीर , कर्णपाल, सागर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




