पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डम्फर में घुसी स्विफ्ट कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट
बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ दिल्ली एम्स से इलाज कराकर सासाराम बिहार जा रहे पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि डंफर वाहन में स्विफ्ट डिजायर कार भिड़ गई। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें अखंड नगर थाना क्षेत्र के 143 किलो मीटर नंबर पर यह दुर्घटना हुई है घटना की सूचना पाकर डीएम जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंच चुके हैं राहत और बचाव कार्य में टीमें लगी हुई है,एनएचएआई के कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पूरे घटना के मामले में मीडिया को ब्रीफ किया है ।पुलिस की माने तक शव का पोस्टमार्टम सुल्तानपुर में कराकर परिजनो के साथ सासाराम बिहार भेजा जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English