ऋषिकेश में पहाड़ी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध FIR दर्ज

सम्बंधित मामले में कांग्रेस और भाजपा व अन्य संगठन पहुंचे थे कोतवाली दी थी तहरीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :ऋषिकेश में पहाड़ी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध FIR दर्ज हो गयी है. विडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया था. लोग कोतवाली पहुँचने लग गए थे कार्रवाई की मांग को लेकर.  ऋषिकेश पुलिस के अनुसार,  26/01/2025 को शिकायकर्ता द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर दि0- 25/01/2025 को गढवाली समुदाय के लोगो के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे पहाड़ी समुदाय के  लोगों की भावनाओ को ठेस पहुँची। उक्त युवक के इस कृत्य से सामाजिक सौहार्द में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।  तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 40/2025 धारा 196(1)(क)/352 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौराने घटना में एक विधि विवादित किशोर का नाम प्रकाश में आया,  जिसे पुलिस द्वारा संरक्षण में लेकर नियामानुसार विधिक कार्यवाही की जा रहीं है।
ALSO READ:  UK :15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे, प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने को कहा गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English