उत्त्तराखण्ड में फ़िल्म पुष्पा की ये अभिनेत्री हुई घायल शूटिंग के दौरान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सामंथा को अधिक चोट आ जाने के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी। पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचीं सामंथा ने घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। उन्होंने इस घटना को ‘पर्क्स ऑफ एक्शन’ कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन ””सिटाडेल”” की शूटिंग कर रही हैं।

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। ऐसे ही एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं। बता दें कि सिटाडेल (किला) प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है। इसका हिंदी वर्जन इन दिनों बन रहा है जिसकी शूटिंग यहां चल रही है। तीन मार्च से शूटिंग के लिए वरुण धवन भी आने वाले हैं। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन भी प्रमुख भूमिका में हैं। सीरीज के दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है। ऐसे में डॉक्टर अभी उपचार कर रहे हैं सामंथा का। शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी है।

ALSO READ:  UK : कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार,3 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

Related Articles

हिन्दी English