रायवाला में पीएम श्री के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर में 403 बच्चों के नेत्र परीक्षण किये गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला :  पीएम श्री कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्रजांच शिविर में 403 बच्चों का परीक्षण किया गया। शिविर में स्थित  नेगी आई केयर सेंटर के संचालक डॉ राजे सिंह नेगी ने अपने सहयोगी मनोज नेगी के साथ मिलकर स्कूली बच्चो एवं उनके अभिवाहको की जांच की। इस मौके पर डॉ राजे नेगी ने बच्चों को आंखों से संबंधित होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया और बताया कि आंखों की देखभाल हेतु खानपान में उचित आहार एवं पोषण लेते रहे साथ ही सभी बच्चो को टीवी एवं मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने की जरूरी सलाह दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस के  कुशवाहा द्वारा आए हुए चिकित्सीय टीम का स्वागत और अभिनंदन किया गया । कैंप  कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की जीव विज्ञान शिक्षिका अलका नेगी द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक  डीपी थपलियाल, खेल शिक्षक विकास जोशी , मनमोहन सिंह नेगी,  प्रतिभा भंडारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English