रामनगर गोंडवा चौकी क्षेत्र में बदमाश पकड़ने गई पुलिस टीम से मुठभेड़…बदमाश को लगी गोली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर : बीते 10 दिन से अशांत चल रहे कोतवाली नगर के रामनगर गोंडवा चौकी क्षेत्र में आज बदमाश पकड़ने गई पुलिस टीम की मुठभेड़ एक शातिर अपराधी से हो गई ।पुलिस ने भी जवाब में फायर किया लेकिन इस बीच विपरीत दिशा से बदमाश की आयी एक गोली से सिपाही घायल हो गया है ।हालांकि पुलिस की गोली से भी उक्त बदमाश घायल हुआ है ।खबर लिखे जाने तक जिला अस्पताल में काफी भीड़ लगी हुई थी।पुलिस की कुछ टीमें अभी भी राम नगर इमिलिया क्षेत्र में मौजूद हैं।इधर पुलिस के आला अफसर भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।घटना उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रामनगर गोंडवा चौकी क्षेत्र का है.

ALSO READ:  UK : एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा कर्मियों ने किया स्टिंग ऑपरेशन, फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र और वसूली के 2 लाख रुपए बरामद

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English